उज्जैन। अभा ब्राह्मण महिला आध्यात्मिक अनुष्ठान एवं रोजगार प्रकोष्ठ ने निःशुल्क दो दिवसीय कार्यशाला दिसावल धर्मशाला और ऋषिनगर गौतम न्यास पर की। इसमें साड़ी ड्रेपिंग, हेयर स्टाइल, फैब्रिक, मोती वफूल की ज्वेलरी बनाना, योग, नृत्य, मंत्रोच्चारण, मेंहदी प्रशिक्षण दिया। समीक्षा व्यास ने बताया उमा व्यास, संध्या व्यास आदि ने हिस्सा लिया।
