उज्जैन। चेरिटेबल ट्रस्ट हास्पिटल बुधवारिया 15 मई गुरुवार को नि:शुल्क फिजियोथैरेपी परामर्श और उपचार शिविर लगाएगा। शिविर में चिकित्सकों द्वारा निशुल्क फिजियो थेरेपी परामर्श और आधुनिक तकनिक से उपचार किया जाएगा। फिजियोथैरेपी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजीव कुमार झा और विभाग अध्यक्ष श्रीमती झा, प्रो. संकेत वाजपेई, प्रो. मिश्रा, डॉ. आशीष जायसवाल आदि सेवाएं देंगे। जानकारी संयोजक डॉ. कैलाश शर्मा और डॉ. गौरव शर्मा ने दी।
