उज्जैन। ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में वृक्षमित्र सेवा समिति ने सिंदूर और बिल्वपत्र के बीज रोपे। उत्सव विक्रम विश्वविद्यालय परिसर स्थित खालसा वाटिका में मनाया गया। समिति अध्यक्ष अजय भातखंडे ने बताया कि सिंदूर और बिलवपत्रों के 501 बिजों का रोपण किया। अतिथि के रुप में कुलगुरू डॉ. अर्पण भारद्वाज, कमल सोनी, डॉ. एमडी शर्मा, प्रवीण मादुस्कर थे।अर्पण भारद्वाज ने कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए अनेक सुझाव दिए। अजय तटवाड़े, श्रीकांत जोशी, हेमंत जोशी, प्रवीण बहुलकर, लीना चंदन, अस्मिता भातखंडे उपस्थित थी। व्रक्षमित्र समूह को भगवान श्रीमहाकालेश्वर का चित्र भेंट कर प्रवीण मादुस्कर ने सम्मानित किया।
