उज्जैन। अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है। सांसद अनिल फिरोजिया के कार्यालय पर मातृशक्ति एवं युवा खिलाड़ियों ने किया। अवसर था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में एयर स्ट्राइक पर सेना के मनोबल बढ़ाने का। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि यह नया भारत है। जो हम पर नजर उठाएगा उसे नेस्तनाबूद कर किया जाएगा। मोदी है तो मुमकिन है।ऑपरेशन सिंदूर केवल एक हमले का नाम नहीं है, भारत की आत्मा पर लगे आघात का लहूलुहान जवाब है। यह आधुनिक भारत की सैन्य अस्मिता का सिंदूरी हस्ताक्षर है।
