उज्जैन। सांदीपनि आश्रम पर अग्रवाल पंचायत न्यास ने जल मंदिर शुरु किया। यहां दर्शनार्थियों को ठंडा जल मिलेगा। सचिव दीपक मित्तल ने बताया कि मुख्य अतिथि कर सलाहकार ओमप्रकाश अग्रवाल, विट्ठल नागर, राजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल थे। अध्यक्ष निमेष अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथि ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि जल सेवा बड़ा पुण्य का कार्य है। न्यास के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मित्तल, संदीप अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, पूर्वान्यासी शैलेश मित्तल, अनिल गोयल, संतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। आभार न्यास के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मित्तल ने माना।
