उज्जैन। भारत विकास परिषद मध्यभारत पश्चिम प्रांत की वार्षिक बैठक हुई। बैठक में मध्यभारत पश्चिमप्रांत के 18 शाखाओं के 125 पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि बैठक में रीजनल सेक्रेट्री सेवा प्रदीप चौपड़ा ने प्रांत के दायित्वधारियों को बताया। संरक्षक सुनील सिंघल ने प्रोटोकॉल संबंधी जानकारी दी। संगठन सचिव सुरेश दसानिया ने कहा कि भारत विकास परिषद के देश में 80 प्रांत है। प्रांतीय वित्त सचिव पराग काबरा ने वित्त प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
