उज्जैन। माधव क्लब के शलाका बैडमिंटन संघ में बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर लगेगा। यह शिविर 28 अप्रैल से 27 मई तक होगा। शिविर में 7 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। संघ के अध्यक्ष डॉ. कात्यायन मिश्र चाहते हैं की उज्जैन में बैडमिंटन के स्तर में सुधार हो। सचिव विजय भार्गव ने बताया कि यह क्लब कई खिलाड़ी निकाल रहा है।
