उज्जैन। उज्जैन-इंदौर रोड फोर लेन से सिक्स लेन रोड बनाया जा रहा है। कई जगह डायवर्शन किए गए है। कई जगह पर पुलियाएं भी तोड़कर नई बनाई जा रही है।कई बार घंटों जाम की भी स्थिति बन रही है। एमपीआरडीसी द्वारा वाहन चालकों व स्वामियों से टोल वसूली जा रही है जो विधि विरुद्ध है। उक्त टोल को बंद किए जाने को लेकर एडवोकेट यशवंत अग्निहोत्री ने मप्र के मुख्य-सचिव, कलेक्टर उज्जैन एवं महाप्रबंधक एमपीआरडीसी को सूचना पत्र दिया है।
