उज्जैन। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से महाकाल के दर्शन कर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही प्रदेश की टीम रवाना हुई। जिला अध्यक्ष मोकम सिंह पटेल ने बताया कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ एवं संयुक्त मोर्चा द्वारा खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों ने अपनी जीत के लिए प्रार्थना की। राजेंद्र यादव कैप्टन के नेतृत्व में उज्जैन सहित प्रदेश के बड़नगर, खाचरोद, इंदौर और मंदसौर से पांच खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे।
