उज्जैन। ग़ज़लांजलि से जुड़े दो वरिष्ठ साहित्यकारों प्रफुल्ल शुक्ला के काव्य संग्रह मेरी कविता मेरा मन एवं रामदास मेढेकर समर्थ के काव्य संग्रह मुठ्ठी भर बीज का विमोचन किया। अध्यक्षता डॉ. श्रीकृष्ण जोशी ने की। मुख्य अतिथि प्रबोध मिश्र हितैषी थे। विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ. हरिमोहन बुधौलिया एवं डॉ. शिव चौरसिया थे। पुस्तक समीक्षा आशीष अश्क एवं डॉ. अखिलेश चौरे ने की। डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. एचएल महेश्वरी, डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. इंद्रेश मंगल के साथ बड़ी संख्या में शिक्षा एवं साहित्य जगत की विशिष्ट विभूतियां उपस्थित थीं। संचालन डॉ. विजय सुखवानी ने किया।
