उज्जैन। खत्री अरोड़वंशिय पंजाबी समाज ने बैसाखी पर्व पर सांस्कृतिक संध्या की। टावर पर छबील लगाई जिसमें 5 हजार गिलास शर्बत व लस्सी दी। बड़ों के लिए रैम्प वॉक एवं फ़ैशन शो हुआ। सरंक्षक अश्विन नरूला, अध्यक्ष अजय जुल्का, महासचिव भूषण खुल्लर व पंजाबी विकास समिति की अध्यक्ष शालिनी नारंग, शुभ्रा जुल्का, पूनम जुल्का, मीना खुल्लर, सीमा छाबड़ा, हंसा नरूला, प्रेम छाबड़ा, राकेश ढांड, कुलदीप मुंडे, तुषार कालरा, राजीव कक्कड़, विपुल सहगल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।
