उज्जैन। वैशाख शुक्ल गंगा सप्तमी दिनांक 4 मई को चित्रगुप्त प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा। इस दिन चित्रगुप्त जनदर्शन यात्रा एवं कुटुंब रसोई होगी। कायस्थ समाज की बैठक आज शाम 4.30 बजे होगी। सभी संगठन एवं चित्रगुप्त मंदिर व्यवस्था समिति तथा संस्था के सदस्य और समाज का हर एक व्यक्ति को आमंत्रित किया गया है। उज्जैन कायस्थ समाज के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रगुप्त भगवान के प्राकट्य दिवस पर वे भ्रमण पर निकल कर जनता को दर्शन देंगे। महाआरती के बाद कुटुंब रसोई भी होगी।तैयारी व समाज जनों को जोड़ने के लिए आज शाम 4.30 बजे कायस्थ समाज की बैठक रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *