उज्जैन। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय दिल्ली ने दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी) में गरीब परिवारों के साथ 6 कमजोर वर्ग निर्माण श्रमिक, घरेलू श्रमिक, अपशिष्ट श्रमिक, परिवहन श्रमिक, गिग श्रमिक एवं संरक्षण श्रमिक के हितग्राहियों को भी लाभ दिए जाने के लिए योजना चलाई जा रही है। संचालन अब निगम करेगा। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि उक्त योजना में परिवार का सर्वे होगा। उक्त योजना में पार्षदगण से सहयोग की अपेक्षा है।
