उज्जैन। अन्नपुर्णा हलवाई सर्विस केटर्स संघ का होली मिलन समारोह हुआ। सभी ने एक स्वर में कहा- उज्जैन में जल्द अन्नपूर्णा का मंदिर बनाएंगे। संघ सदस्यों ने सहयोग दिया। मोहन पुरा में मंदिर के लिए जमीन दान करने वाले चिंतेश पन्नालाल शर्मा का भी सम्मान किया। संयोजक अशोक सिंह गेहलोत ने बताया कि पहले दिन संगीतमय सुंदरकांड हुआ। दूसरे दिन अन्नपूर्णा की महाआरती हुई। मुख्य अतिथि विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा, नारायण यादव, सोनू गेहलोत, हलवाई संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनेसिंह ठाकुर, रामबाबू शर्मा, उमेश सिंह ठाकुर, जगदीश पांचाल आदि मौजूद थे। लक्की ड्रॉ में बाई पूड़ी वाली, बर्तन सफाई वाले वेटर, हेल्पर, कारीगरों को पुरस्कार दिए।