उज्जैन। अनुष्ठान मंडपम नवसंवत्सर अभिनंदन समारोह समिति और अनुषठान मंडपम ज्योतिष अकादमी 30 मार्च रविवार को सुबह 5.30 बजे दत्त अखाड़ा पर भारतीय नव वर्ष का अभिनंदन करेंगी। सर्व प्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरु होगा। वैदिक विद्वानों द्वारा मंगलाचरण किया जाएगा। साधु संतो के साथ क्षिप्रा का पंचामृत पूजन करेंगे। सुबह 6.21 पर सूर्य की प्रथम किरण को अर्घ्य देकर एवं आदित्यहृदय स्त्रोत्र के पाठ से भगवान सूर्य का विशेष पूजन होगा। महिलाएं गुडी एवं धर्म ध्वज का पूजन करेंगी। वही ध्वज भगवान महाकाल के शिखर पर लगाया जाएगा। समिति के पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पं नारायण उपाध्याय धर्माधिकारी, पं वासुदेव पुरोहित ने योगदान देने आग्रह किया है।