उज्जैन। सांदीपनि नगर में ध्वज यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में धर्म पताकाएं लहरा रही थी। नगरीय व ग्रामीण अखाड़े सम्मिलित हुए। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार रामनाथ ने धर्मध्वजा का पूजन किया। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सुरेंद्र यादव, आनंदसिंह खिंची, मांगीलाल कड़ेल उपस्थित थे। विधायक ने लट्ठ घूमाकर अपने शौर्य से सभी को चौंका दिया। यात्रा में रोनक गुर्जर, रूपेश ठाकुर, अन्नू गुर्जर, अनिल चंदेल, उमेश नामदेव, पप्पू भाटिया, पंकज सोलंकी, राज बड़गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।