उज्जैन। नगर निगम के अपर आयुक्त ने कर्मचारियों को प्रताड़ित किया। राज्य कर्मचारी संघ ने पीएचई कर्मचारियों के साथ सभापति कलावती यादव एवं कार्य पालन यंत्री केदार खत्री को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि बकाया वसूली को लेकर बैठक में अपर आयुक्त ने कर्मचारियों को लक्ष्य पूर्ति करने के बाद भी मानसिक रूप से परेशान किया। महिला कर्मचारी को टारगेट बनाया। अन्य कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं निलंबन के लिए आयुक्त द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। कार्यपालन यंत्री से भी ज्ञापन के माध्यम से चर्चा की गई। संघ के मनोहर गिरी, ओम यादव, मांगीलाल पाटीदार, शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं समस्त पीएचई कर्मचारीगण उपस्थित थे।