उज्जैन। मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव रोचक हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया ने उपनिर्वाचन अधिकारीगण डॉ. प्रकाश डाबी, सुभाष यादव के साथ लगभग 30 सहायक निर्वाचन अधिकारीगण की नियुक्ति की। नामांकन भरने वाले प्रत्याक्षियों का नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक था। अध्यक्ष पद हेतु पहली बार सात प्रत्याक्षी मैदान में है। अन्य पदों उपाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याक्षी, सचिव के चार प्रत्याक्षी, कोषाध्यक्ष के तीन प्रत्याक्षी, सहसचिव अधिवक्ता कल्याण पद के लिए दो प्रत्याक्षी व सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए भी दो प्रत्याक्षी चुनावी समर में है। कार्यकारिणी के 11पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है। एक प्रत्याक्षी द्वारा आज नाम वापसी के बाद 15 प्रत्याक्षी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय गिरिया, उपनिर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश हाबी एवं सुभाष यादव, विष्णु दीक्षित तया समस्त सहायक निर्वाचन अधिकारीगण ने अधिक से अधिक मतदान की अपील की है।