उज्जैन। पुष्करणा ब्राह्मण परमार्थिक न्यास का पुष्करणा भवन स्थल पर होली मिलन हुआ। न्यास के ट्रस्टी सुनील व्यास ने बताया कि मालवांचल का होली मिलन समारोह में अतिथियों का एवं संरक्षक मंडल का न्यास के अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने ऊपरना भेंट कर स्वागत किया। जमुना दास पनिया, रवि प्रकाश पुरोहित, जुगल केवलिया, अजय केवलिया, अभिषेक व्यास आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर खेलकूद टीम ने विभिन्न प्रतियोगिताएं की। पुरस्कार वितरण समाज के डॉ. मनिंद्र व्यास, अरूण  केवलिया, अभिलाष व्यास, विष्णु पुरोहित, गोपाल पुरोहित, रितेश पणिया, आशीष केवलिया, उपेंद्र व्यास, आनंद व्यास, मीनू ने किया। स्वागत भाषण न्यास अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास एवं प्रस्तावित भवन की जानकारी सचिव विजय केवलिया ने दी। संचालन आनंद पुरोहित ने किया। आभार तरुण व्यास ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *