उज्जैन। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की 15वीं जूनियर मेंस, मास्टर्स, दिव्यांग बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 29 से 30 मार्च तक होगी। इसमें मांसपेशियां थिरकेंगी। राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मप्र चेयर मेन प्रेमसिंह यादव एवं महासचिव अतिन तिवारी ने बताया कि प्रदेश का 5 सदस्यीय दल भाग लेगा। शैलेंद्र व्यास एवं जितेंद्र सिंह कुशवाह को निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया है।