उज्जैन। कालिदास अकादमी में 27 मार्च शाम 5:30 बजे अनूप श्रीवास्तव की एकल कला प्रदर्शनी रंग अध्यात्म लगेगी। यह प्रदर्शनी 30 मार्च तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक इस अनूठी कला यात्रा का अनुभव ले सकते हैं। मुख्य अतिथि कलेक्टर नीरज सिंह रहेंगे। महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। रंग अध्यात्म प्रदर्शनी कला और आध्यात्मिकता के संगम को दर्शाती है। इस प्रदर्शनी में सभी कला प्रेमियों, शोधकर्ताओं और अध्यात्म में रुचि रखने वालों का स्वागत है।