उज्जैन। शालिग्राम तोमर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौलतगंज में प्रवेश शुरु हो गया हैं। यह जिले का एकमात्र ईएफए विद्यालय है। नर्सरी से कक्षा 8 वी तक हिंदी मीडियम में तथा कक्षा 9 वी से 12 वी तक दोनों माध्यम अंग्रेजी एवं हिंदी में प्रवेश शुरु है। कक्षा 11 वी में विज्ञान, वाणिज्य तथा कला संकाय में प्रवेश जारी है। छात्र अस्थायी प्रवेश ले सकते हैं। यहां भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान की पृथक एवं सुसज्जित प्रयोगशालाएं है। आईसीटी लैब तथा सौ कंप्यूटर युक्त दो लैब हैं। यहां कक्षा 9 से 12 वी तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पढ़ाया जाता है। वर्ष भर खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएं होती हैं। कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं सर्वांगीण विकास के लिए अपने बालकों का विद्यालय में एडमिशन कराएं।