उज्जैन। ब्राह्मण समाज का निःशुल्क सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह होगा। यह 24 मई को शगुन गार्डन खाक चौक में होगा। हाटकेश्वर देवालय न्यास हरसिद्धि पाल, अभा ब्राह्मण समाज, परशुराम युवा संगठन, सर्व ब्राह्मण महासभा नागदा, हाटकेश्वर मित्र मंडल एवं नागर ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वाधान में यह किया जा रहा है। भाग लेने वाले प्रत्येक ब्राह्मण परिवार को बिना किसी शुल्क के सुविधाएं दी जाएंगी। यह दोपहर 3 से रात 11 बजे तक होगा। आयोजकों ने ब्राह्मण समाज से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। समाज के सभी बंधुओं से अनुरोध है कि इस आयोजन की जानकारी परिवार, मित्रों और समूहों में प्रचारित करें।