उज्जैन। अभा पुजारी महासंघ, महाकालेश्वर मंदिर पुजारीयान समिति और पुजारी सेवक संघ का होली मिलन समारोह हुआ।
मुख्य अतिथि पुजारी महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति सदस्य और पुजारियान समिति सदस्य राम पुजारी थे। मुख्य अतिथि का स्वागत अनिरुद्ध पांडेय और उनकी टीम ने किया। मुख्य अतिथि ने पुजारियों और सेवकों से आह्वान किया कि अपने आन बान और शान के लिए तैयार रहना चाहिए। आने वाला समय पुजारियों के लिए बड़ा कठिन हैं। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली गीत गाकर, अनुभव साझा कर बधाई दी। सेवक संघ प्रतिनिधि आदित्य शर्मा ने गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी। संचालन रूपेश मेहता ने किया।