उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नगर निगम के स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, सफाई कामगार संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का होली मिलन मनाया गया। शुरुआत निगम के सेवानिवृत्त इंजीनियर पीएल टटवाल के गानों से की गई। नृसिंह राव इंगले ने भी गीत की प्रस्तुति दी। रमेश मकवाना ने गुदगुदाया। रमेशचंद्र निगम ने कविता से सबका मन मोहा। सफाई कामगार संघ अध्यक्ष चंदगीराम पहलवान ने चुटकुलों और देश भक्ति के गीत से खूब ताली बटौरी। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के रमेशचंद्र रघुवंशी और नितिन मुसले ने चुटकुलों से कार्यक्रम को हंसी से भर दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने जानकारी दी। इस अवसर पर मनीष कारपेंटर, बाबू भाई, किशनलाल शेखावत ने तीनों संघ के संरक्षक रामचंद्र कोरट को वट वृक्ष बताया। कोरट ने कहा कि भामसं के कई राष्ट्रीय अधिवेशनों में भाग लिया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त अपर आयुक्त (वित्त) डीके चौऋषिया, मदनलाल यादव, अजयप्रकाश मेहता, लक्ष्मीनारायण रजक, मनसुख मेहरवाल, चंद्रकांत शुक्ला, शैलेष नागर, जयसिंह राजपुत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित थे। आभार पीएल टटवाल ने माना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *