उज्जैन। धार्मिक स्थलों पर शराब विक्रय पर रोक का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर धर्म प्रेमी जनता के साथ-साथ संत समाज, शहरवासियों और विशेष कर महिलाओं को खुश कर दिया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने धन्यवाद यात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई । जो निरंतर स्वैच्छिक संगठनों के के माध्यम से शहर के अलग-अलग स्थान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। परिषद के विकासखंड समंवयक अरुण व्यास ने बताया कि शहीद पार्क पर धन्यवाद यात्रा को रवाना किया। शिव प्रसाद मालवीय, जय दीक्षित व अतिथियों ने यात्रा को ध्वज दिखाया। मुख्य अतिथि निगम सभापति कलावती यादव थी। उन्होने कहा बाबा महाकाल की कृपा से धार्मिक वातावरण निर्मित है। शिव प्रसाद मालवीय ने कार्य योजना एवं परिचय बताया। धन्यवाद यात्रा में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, आशा कार्यकर्ता, गायत्री परिवार, जन शिक्षण संस्थान के साथ-साथ शहर की जनता ने भी भाग लिया। संचालन डॉ. राजेश रावल ने किया। आभार विजय शर्मा ने माना।