उज्जैन। नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य शाखा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सांखला, महामंत्री हिम्मत परिहार की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष पद पर संतोष वर्मा को नियुक्त किया गया। मंच के मालवा प्रांत अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा एवं प्रदेश महामंत्री नागूलाल वर्मा ने कहा कि मंच को पूर्ण विश्वास है कि वर्मा अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा से करेंगे। प्रदेश गुजराती सेन समाज ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष वर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। अशोक चौहान, अशोक राठौर, मनोहर परमार, मदनलाल सोलंकी गिरदावर आदि ने संतोष वर्मा का अभिनंदन किया हा। संतोष वर्मा ने कहा कि जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।