उज्जैन। मत्स्येंद्रनाथ समाधि पर संगीतमय भागवत कथा 23 से 29 मार्च तक होगी। शासकीय पुजारी अनुराग शुक्ला ने बताया कि 23 मार्च से कथा शुरु होगी। प्रथम दिन कलश यात्रा पीपलीनाका चौराहा से समाधि स्थल पर पहुंचेंगी। कथा व्यास पं. प्रदीप महाराज 7 दिनों तक कथा का रसपान भक्तों को करायेंगे। यजमान ज्योति कैलाश माहेश्वरी रहेंगे। 29 मार्च को पूर्णाहुति एवं भंडारा होगा।
