उज्जैन। 22 मार्च सुबह 10 बजे रामघाट ब्राह्मण समाज तीर्थ इकाई एवं रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा कांग्रेस नेत्री रेखा जैन का पुतला जलाएगी। उन्होने परशुराम की औरंगजेब से समानता की। उनके विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। पुतला दहन कार्यक्रम में सभी ब्राह्मणों से उपस्थित की अपील अभा ब्राह्मण समाज तीर्थ इकाई एवं रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा के संयोजक पं. गौरव उपाध्याय, यश जोशी, वेद प्रकाश त्रिवेदी, आनंद जोशी लोटावाला, योगेश हाडा आदि ने की है।