उज्जैन। मध्यप्रदेश की साहित्यिक तपोभूमि जावरा में अंतर्राष्ट्रीय काव्य महोत्सव होगा। अध्यक्षता सुरेश नीरव करेंगे। डॉ. प्रकाश उपाध्याय क्षितिज ने बताया कि महोत्सव में शिखा मेहता, ज्ञान चंद मर्मज्ञ, मधु मिश्रा तथा अन्य कवि रचना पाठ करेंगे। डॉ. प्रकाश उपाध्याय क्षितिज के काव्य संग्रह सृजन के स्वर का लोकार्पण भी होगा। सुरेश नीरव को दिनकर सोनवलकर सम्मान डॉ. पंकजा सोनवलकर की विशेष उपस्थिति में देंगे।