गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर आज होगी वैदिक मंत्रों की अन्त्याक्षरी
उज्जैन। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनाय, संस्कृति विभाग के विक्रमोत्सव में वैदिक मंत्रों की अंत्याक्षरी होगी। संयोजक पं चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि 21 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजे से पिपलीनाका रोड स्थित गुमानदेव हनुमान गढ़ी पर वैदिक मंत्रों की अन्त्याक्षरी होगी। शुक्ल यजुर्वेद संहिता के मंत्रो पर आधारित वेद मंत्रों की अंत्याक्षरी होगी। अलग अलग गुरुकुल के समूह मंत्रो की अंत्याक्षरी करेंगे।