उज्जैन। देवासगेट पर होली मिलन समारोह होगा। पूर्व विधायक महंत राजेंद्र भारती मित्र मंडल इसे करेगा। आजम शेख के अनुसार भारती की अगुवाई में जनता का अबीर, रंग गुलाल लगाकर स्वागत किया जाएगा। नगरवासियों से इस समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह मित्र मंडल ने किया है।