उज्जैन। जैन सोशल ग्रुप मैत्री की साधारण सभा मोहनखेड़ा तीर्थ यात्रा के रूप में हुईं। मोहनखेड़ा तीर्थ में आरती भक्ति के बाद रात में सांप सीढ़ी, लंगडी पव्वा, पकड़म पाटी, कबड्डी सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं हुई। भगवान आदिनाथ और गुरुदेव की छाब चढ़ाई। ढोल नगाड़े, बैंड बाजे पर सभी मेंबरों ने नाच गा कर छाब चढ़ाई। दोपहर में गाय को लापसी खिलाकर गो-सेवा की। सभी ग्रुप मेंबरों को भोपावर तीर्थ ले जाया गया। वहां भी शांतिनाथ को छाप चढ़ाई। यात्रा में बस संयोजक अंकुर गादिया, विपिन कासलीवाल, नितिन पगारिया, सुमित कटारिया, नितिन बाफना, आशीष धारीवाल थे। अध्यक्ष मनोज जैन, सचिव संजय मेहता का बहुमान हुआ। नए अध्यक्ष अशोक कोठारी, सचिव संजय सोनी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *