उज्जैन। मऊगंज रायसेन, ग्वालियर एवं इंदौर में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हुई घटना के संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहार ने रोष व्यक्त किया। मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह भदोरिया एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में रंग पंचमी नहीं मनाएंगे। किसी भी जिले में पुलिस पेंशनर संघ के सदस्य रंग पंचमी नहीं मनाएंगे। यह निर्णय प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह परिहारके नेतृत्व में लिया है।