उज्जैन। होली के 5 दिन बाद कृष्ण पक्ष की पंचमी को हम रंग पंचमी मनाते है। शास्त्रों में उल्लेखित है कि पहली बार भगवान कृष्ण ने राधा के संग कृष्ण पक्ष की पंचमी पर होली खेली थी, तब धरती पर देवता गण भी आए थे। भक्त रंगपंचमी पर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेलकर यह उत्सव मनाते है। स्वर्णिम भारत मंच आज गोपाल मंदिर द्वारकाधीश के आंगन में रंगपंचमी पर मालवी रापट रोलिया करेगा। मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि रंगपंचमी पर आज कृष्ण के द्वार पर खोली जाएगी।