उज्जैन। चेटीचंड पर भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा ने बच्चों की ड्राइंग और महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता की। 30 महिलाएं कुकिंग प्रतियोगिता में आई तथा व्यंजन बनाए तथा 40 बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों ने शहीद हेमू कालानी तथा संत कंवरराम पर चित्र बनाए। महिलाओं में पहला पुरस्कार सरला वाधवानी को दिया गया। द्वितीय भूमिका खत्री तथा सुनीता समतानी, 6 से 10 साल तक के बच्चों में मान्य सूर्यवंशी प्रथम, द्वितीय महर राजदेव रहे। 10 से बड़े बच्चों में प्रथम काव्य खत्री, द्वितीय कुणाल खत्री को मिला। कार्यक्रम में अतिथि तथा निर्णायक डॉ. रत्ना खालसा एवं काम्या लालवानी थे। संरक्षक पुष्पा कोटवानी, अध्यक्ष स्वाति गजरानी, संयोजक नीलम मखीजानी, रिंकू बेलानी, गोपी राजवानी उपस्थित थे। आभार डॉ मीना वाधवानी ने माना।