उज्जैन। देवासगेट पर कड़ाव का पूजन अरुण वर्मा और उनकी मित्रमंडली ने किया। रंगपंचमी पर इस कढ़ाव नहान में शहरवासी डुबकी लगाएंगे। महामंडलेश्वर शैलेषानंद, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, विवेक यादव, चेतन यादव, सुनील कछवाय, सुरेंद्र भाटी, देवेंद्रसिंह तोमर, वीरभद्र वर्मा, यश जैन, अरुण बाली आदि ने कढ़ाव पूजन किया। कड़ाव को एक सप्ताह से सुसज्जित किया जा रहा है। रंग पंचमी की पूर्व संध्या पर इसे भरा जाएगा और आसपास फव्वारे लगाए जाएंगे। शहर के नागरिकों को आमंत्रित करने का काम पिछले दो सप्ताह से चल रहा है। सभी अतिथियों को एक-एक कर कड़ाव में डुबोया जाएगा। व्यापारियों के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों हुरियारे उपस्थित होते हैं।