उज्जैन। माताजी नगीना बाई सारवान का जीवन प्रेरणादायी रहा है। उनके बताएं आदर्श और सिद्धांतों पर चलकर समाज कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। यह विचार शोक संवेदना व्यक्त करने आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने व्यक्त किए।विधायक अनिल जैन कालूहेङा, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अशोक कड़ेल, डॉ. राकेश ढंड, रवि सोलंकी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शोक संतृप्त परिवार के सुनील सारवान, रामप्रसाद सारवान, अशोक सारवान, सतीश सारवान, संतोष सारवान, डॉ नीरज सारवान, कैलाश चावरे, अशोक घावरी, महेश सोनवान आदि उपस्थित थे।