उज्जैन। पंचानंद गिरी (कामाख्या तंत्र पीठ आश्रम) हिमालय गिरी के नेतृत्व में अघोरी साधु ने श्मशान में होली मनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। कामाख्या पुत्र हिमालय गिरी ने कहा कि यह आयोजन भगवान शिव की शक्ति और उनके गणों की महत्ता को दर्शाता है।