उज्जैन। अमृत 2.0 में विभिन्न वार्डों एवं सिंहस्थ क्षेत्र में सीवरेज के लिए पाइपलाइन एवं ट्रीटमेंट प्लांट (लागत 476 करोड़ रु.) के कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव की उपस्थिति में हुआ। उक्त सीवरेज परियोजना में 21 वार्डों में सीवरेज का कार्य प्रस्तावित है। इसमें लगभग 2 लाख 56 हजार शहरवासी लाभांवित होंगे। उक्त परियोजना में 8 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 103 किलो मीटर सीवर नेटवर्क, 4032 मेन होल, 8516 हाउस सर्विस चेंबर, 1 ट्रीटेड वॉटर पंपिंग, 2 सीवेज लिफ्ट स्टेशन, 16.21 सीवेज पंपिंग मेन, स्काडा और इंस्ट्रूमेंटेशन कार्य एवं 17031 घरों को जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *