उज्जैन। सिंहस्थ सिटी के पहले पक्के निर्माण का भूमिपूजन अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने अर्जी वाले हनुमान 81 फीट मंदिर परिक्षेत्र में किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणानुसार सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के निर्माण की शुरूआत हुई।महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी एवं महामंडलेश्वर गुरू मां आनंदमयी मौजूद थे। यहां किचन, मैस और 12 कमरों के निर्माण का भूमिपूजन हुआ। प्रेमानंद पुरी ने कहा मुख्यमंत्री ने स्थाई निर्माणों की पहल की। कहा कि प्रयाग कुंभ में 66 करोड़ लोग आए थे। उज्जैन में इससे भी अधिक श्रध्दालुओं के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री इसे देश को सांस्कृतिक राजधानी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के निर्माण हो, हॉस्पिटल, धर्मशाला बने, इसी के तहत कुंभ की योजना लाए हैं। उज्जैन में इन्वेस्ट भी होगा। महाराजश्री ने कहा कि जब से मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं तब से एक लाख करोड़ से ज्यादा के इन्वेस्टमेंट की घोषणाएं की गई है। मुख्यमंत्री पर भगवान की कृपा है। महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी ने बताया कि भूमिपूजन के अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्रपुरी ने निरंजनी अखाड़े की पेशवाई बड़नगर रोड़ स्थित अर्जीवाले हनुमान मंदिर से निकालने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *