उज्जैन। सिंधु दर्शन यात्रा मे शामिल 90 यात्रियों का सम्मान किया गया। यात्रा समिति सदस्य उषा पवार ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सोनू गहलोत, राजेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर दवे, वीरेंद्र राजपूत व पुनीत सांखला थे। 29वें सिंधु उत्सव में की जाने वाली सिंधु दर्शन यात्रा में शामिल होने के इच्छुक यात्रियों को भी आमंत्रित किया। जून में 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा की जानकारी पुनीत सांखला ने दी। रजिस्ट्रेशन की जानकारी अनिल शर्मा ने दी। लेख भ्रमण की जानकारी कंहैया शर्मा ने दी। यात्रा बीमा की जानकारी हेमंत जैन ने दी। अरविंद निगुडकर, उदय हार्दिकर, खेमजी भाई चंदन, गिरधारीलाल त्रिवेदी, रामजीलाल बघेल शामिल हुए। संचालन मीना सोनी ने किया। आभार देवेंद्र कुमार पाठक ने माना।