उज्जैन। खिलाड़ी भारत के आन, बान, शान के मुकुट है। लक्ष्य, अनुशासन, हिम्मत खिलाड़ियों के कवच होते हैं। विश्व में स्पोर्ट्स स्टार से बढ़कर कोई स्टार नहीं होता। उक्त उदगार मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण यादव ने स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र पर खेल प्रतिभा सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। अध्यक्षता राजेश सिंह कुशवाह ने की। विशेष अतिथि अशोक यादव थे। स्वागत उद्बोधन प्रेम सिंह यादव ने दिया। सूत्रधार शैलेंद्र व्यास थे। मयंक जोशी, प्रारब्ध जैन, श्याम परमार, रितु शर्मा, मनीषा पवार, प्रगति जैन का विशिष्ट अभिनंदन किया गया। जितेंद्र सिंह कुशवाह, गजेंद्र मेहता, जय सिंह यादव, कमल नंदवाना आदि का विशिष्ट अभिनंदन किया।