उज्जैन। विश्व हिंदू परिषद महानगर व दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका प्रियंकासिंह परमार के नेतृत्व में फाग उत्सव हुआ। दुर्गावाहिनी बहनों ने फूल गुलाल से होली खेली। महाकाल व पार्वती का पूजन आरती की। इस दौरान लता चौहान, मुस्कान त्रिवेदी, रचना चौहान, पूजा तिवारी, प्रीति शर्मा, लता पाटीदार, सोनू नागोरिया, नेहा सिंह ठाकुर सहित दुर्गा वाहिनी की 50 से अधिक बहनें उपस्थित थी।