उज्जैन। जहाजगली स्थित राम दरबार मंदिर में सिंधी ब्रह्मखत्री महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया। अध्यक्ष हीरादेवी खत्री के अनुसार महिलाओं ने एक दूसरे को सूखे रंग, गुलाल लगाते हुए पुष्प की पंखुड़ियों से होली खेली। बुजुर्ग महिलाओं को पुष्पमाला पहनाकर एवं पर्स भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष ने आभार माना। दुर्गादेवी खत्री, योगिता खत्री, वर्षा खत्री, महक खत्री सहित 150 से अधिक मातृशक्तियां उपस्थित थी।