उज्जैन। खाटू-श्याम जन्मोत्सव पर निशान यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर पारदेश्वर महादेव मंदिर परिसर पहुंची। श्याम बाबा को निशान चढ़ाकर मनोकामना की। सरोज अग्रवाल ने बताया कि रथ पर सवार खाटू नरेश की प्रतिमा एवं निशान यात्रा काफूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। भक्त जयकारे लगाते हुए ध्वज हाथ में थाम कर चल रहे थे। नारदानंद निशान यात्रा में विशेष रूप से मौजूद थे। शाम को भजन संध्या में श्याम भक्तों ने फूलों से होली खेली।