उज्जैन। गुड़ी पड़वा पर ब्राह्मण रत्न एवं सनातन धर्म शिरोमणि सम्मान समारोह होगा। प्रदेश से विप्रजन पहुंचेंगे। समारोह में ब्राह्मण समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्रजनों को ब्राह्मण रत्न से सम्मानित किया जाएगा। 51 मातृ शक्तियों का सम्मान होगा। पदाधिकारियों ने महाकाल को पूजन कर कार्यक्रम का पंपलेट अर्पित किया। महाकाल प्रांगण सिद्धिविनायक मंदिर में आमंत्रण अर्पण किया। पुजारी एवं प्रतिनिधि परिवारों को भी कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से पं राजेश शर्मा, पं. मनोज रावत, पं रत्नेश व्यास, आदित्य शर्मा, संजय शर्मा, रवि शर्मा उपस्थित थे।