उज्जैन। पारदेश्वर महादेव मंदिर सिद्ध आश्रम स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर से निशान यात्रा निकालेंगे। श्याम प्राकट्य दिवस, निशान यात्रा, भजन संध्या का तीन दिवसीय रंगारंग फाग महोत्सव होगा। मुख्य उत्सव 10 मार्च को होगा। सरोज अग्रवाल ने बताया कि उत्सव की शुरुआत 9 मार्च सुबह होगी। 10 मार्च सोमवार ग्यारस सुबह 9ः30 बजे मानस भवन क्षीरसागर पर सभी महिला, पुरुष, श्याम प्रेमी अपने निशान की पूजाकर भगवान श्याम के सुसज्जित रथ एवं डीजे के साथ निशान यात्रा में शामिल होंगे। 11 मार्च सुबह 9ः30 बजे खीर चूरमा भोग प्रसादी व ज्योत होगी। सरोज अग्रवाल ने बताया कि फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की एकादशी पर खाटू श्याम मेला एवं निशान यात्रा का महत्व है।