उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की संरक्षक पुष्पा कासलीवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर अश्विन कासलीवाल को मनोनीत किया। इस पर विशाल वाहन रेली दशहरा मैदान से निकाली गई। सम्मान सभा की अध्यक्षता राकेश विनायका ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव विनय जैन भी उपस्थित थे। अतिथि परिचय प्रदीप झांझरी एवं जंबू जैन धवल ने दिया। विपुल बाझल, सुशील पंड्या, प्रशांत जैन, विमल जैन, महेंद्र बाकलीवाल आदि उपस्थित थे। संचालन अनिल गंगवाल ने किया। आभार प्रदीप झांझरी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *