उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना द्वारा 8 और 9 मार्च को पुणे में राष्ट्रीय समारोह किया जाएगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी, बहुभाषी कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं लोकमाता अहिल्यादेवी नारीशक्ति सम्मान होंगे। डॉ. प्रभु चौधरी ने बताया कि यह आयोजन लोकमाता अहिल्यादेवी महेश्वर की 3सौ वीं जयंती पर विशेष रूप से हो रहा है। शुभारंभ सत्र दोपहर 2 बजे से होगा। मुख्य अतिथि चवाकुल रामकृष्ण राव, विशिष्ट अतिथि डॉ. भावना गुप्ता, मुख्य वक्ता डॉ. प्रभु चौधरी होंगे। शाम 4 बजे राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। 6 बजे अभा बहुभाषी कवि सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि संतोष तावड़े होंगे। अध्यक्षता सुवर्णा जाधव करेंगी। संयोजक डॉ. मुमताज पठान होंगी। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे सफल बनाने की अपील की है। जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंदरलाल जोशी सूरज ने दी।